हेलो हेलो हां जी बोलिए कौन बोल रहे है
मैं बोल रहा हूं पहचाना ...हां मैं ...
नहीं पहचाना नाम बताइए ..कहां से बोल रहे हो
हां भाई अब क्यों पहचानोगे... जब मतलब निकल गया
भाई सच में नहीं पहचाना ..
अच्छा बता तू कौन बोल रही है ...
अरे कमाल आदमी हो फोन आपने किया है आप बताएं कौन बोल रहे हो ..
वा भाई वा फोन भी करो और नाम भी बताओ....देख सधी तरह बता दे कौन बोले सै न तो फोन का दूंगा ...
हां भाई काट दे मेरा भी टाइम वेस्ट मत कर
हां टाइम की बच्ची मेरी जो काल वेस्ट जा रही उसका पैसा क्या तेरा ताऊ देगा..
मैं
कहे देती हूं मरे ताऊ पर मत जाना जान ले मुझसे बुरा कोई न होगाकौन सै तेरा ताऊ मैं भी देखूं किसा खलीफा सै..
कहे देती हूं मेरे ताऊ को खलीफा मत कहना
क्यों री किसी पिच्चर का हीरो सै
हीरो हो या जीरो हो तुझसे मतलब
ना जी मने के मतबल सब बता दिओ पर अपना नाम मती ना बताइए
ईसा के भौडा नाम रखया है तेरे घर वालों ने के बताए को नी
न तो तू क्यों न बता देता तेरा नाम
...देखूं कितना चोखा धरा सै तेरे मां बाप ने तेरा नाम मैं भी तो देखूं
कति बावड़ा समझ रखा है के फोन भी करूं , काल भी वेस्ट करूं और
नाम भी बता दूं तने वा री समझदार की बच्ची
हां कालजादे के बच्चे काल वेस्ट होरी सै तो काट दे ना...
क्यों कर काट्टूं इबे नाम ते बताया न सै तणे । ये बता तूने फोन क्यों रखा है जब बात न करनी होती रे नाम तो बता दे इब के जान ले कर मनेगी मेरी जान......
के नाम-नाम लगा रखा सै ले सुण ले तेरी मां का नाम चमेली सै, इब के करेगा नाम का खसम
शोरी चमेली रांग नम्बर .........

2 comments:
भाई आप का यह **"सौरी रोंग नंबर"** तो बहुत ही प्यारा लगा, बहुत अच्छा लिखा हे आप ने धन्यवाद
behad sateekl
Post a Comment