Thursday, October 24, 2019

मैं तेरी लक्ष्मी तू मेरा.........

पत्नी ने समझाया देखो जी राम हर जगह पूजे जाते हैं
उनके नाम के हम साल भर त्यौहार मनाते हैं
थे तो इंसान ही भगवान तो उनके कर्मों ने बनाया
हर कर्म उनका आदर्श था तभी सभी ने अपनाया
आपको भी मैं महान बनाना चाहती हूं
आपकी पूजा कोई तो करे,  बस इतना चाहती हूं

पर आपके पिता तो ऐसा कोई एक काम भी न कर पाए
जंगल भेजे कोई और आपको और राम बनाए
वो और-और शादी कर कैकई सी मैया कहां से लाते
आपकी मम्मी को देख उनके थे प्राण निकल जाते
पिता आपके तो आपकी माता से ही इतना घबराते हैं
दूसरी क्या करेंगे पहली से ही मुक्ति चाहते हैं
आपके तो खानदान में ही डिफैक्ट है
सब कहते करले शादी लड़का राम सा सीधा परफैक्ट है
क्या एक काम भी मेरे मन का ना कर दिखाओगे
आप छिपकली से डरते, हिरण पकड़ने वन क्या जाओगे,  
संरक्षित प्रणी है सीधे जेल की हवा खाओगे
मुझे उठा ले जाए ऐसा बलशाली रावण कहां पाओगे
आपके हाथ का खाना खा मैने ऐसे ही नहीं 100 का बट्टा तोड़ा है
मुझे उठाया तो कुचल मरेगा रावण बलशाली कितना भी चाहे उसका  हाथी घोड़ा है। 
आप बस  मुझे, कल्याण ज्वैलर ले जाओ क्या लेना मैं आपको बताऊंगी
दीपावली में कैसे लक्ष्मी घर आती मैं आपको समझाऊंगी
आभूषण पा मैं धनवान हो दीपावली पर लक्ष्मी बनजाऊंगी
किसी को किसी के पति ने न दिलवाया होगा मैं इठलाऊंगी
वरना आप जानते हो बच्चे वच्चे छोड़ मायके चली जाऊंगी
मुझे तंग करते हो भैया को बतलाऊंगी
जानते हो की भूल गए भैया मेरी कितना है खड़ंद
पीटते वो लोगों को बुरी तरह करके नंग धड़ग
घबराया मैं जब तूने ठानी तो मैं तुझे लक्ष्मी अवश्य बनाऊंगा
आभूषण पहन मेरी सवारी करना मैं तेरा उल्लू बन जाऊंगा